Deoghar Airport: देवघर से बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा अप्रैल से होगी शुरू, एक ही दिन लौट सकेंगे यात्री
डॉ निशिकांत दुबे ने बताया कि देवघर से हजारों की संख्या में छात्र बेंगलुरु में पढ़ाई करने के अलावा नौकरी भी कर रहे हैं. हजारों की संख्या में लोग इलाज के लिए भी बेंगलुरु जाते हैं. लोग कोलकाता व दुर्गापुर से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट पकड़ने जाते हैं. एक दिन में काम निबटा कर लौटने की सुविधा हो जायेगी.
Deoghar Airport: देवघर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए अप्रैल माह से विमान सेवा शुरू हो जायेगी. इससे संथाल परगना ही नहीं बल्कि बिहार के सीमावर्ती जिलों के रहने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी. यह बात गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कही. सांसद ने बताया कि बेंगलुरु के लिए देवघर एयरपोर्ट से स्लॉट फाइनल हो चुका है. डीजीसीए से भी सहमति प्रदान कर दी गयी है. जल्द ही आधिकारिक घोषणा के साथ उड़ान के लिए तिथि की घोषणा कर दी जायेगी.
आपके शहर में
बेंगलुरु के लिए विमान सेवा शुरू होने काफी फायदा
सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बताया कि देवघर से हजारों की संख्या में छात्र बेंगलुरु में पढ़ाई करने के अलावा नौकरी भी कर रहे हैं. महीने में हजारों की संख्या में लोग इलाज के लिए भी बेंगलुरु जाते हैं. वर्तमान में लोग कोलकाता व दुर्गापुर से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट पकड़ने जाते हैं. हजारों की संख्या में लोग रेल मार्ग से भी सफर कर रहे हैं. बेंगलुरु के लिए विमान शुरू हो जाने के बाद लोगों का काफी फायदा होगा. एक दिन में काम निबटा कर लौटने की सुविधा हो जायेगी.
Also Read: Deoghar Airport: कोलकाता के लिए देवघर से अब दो फ्लाइट भरने लगी उड़ान
देवघर से रांची के लिए सीधी विमान सेवा आज से
देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए सीधी उड़ान सेवा सोमवार से शुरू हो रही है. पहले दिन उद्घाटन फ्लाइट से रांची जाने के लिए रविवार देर शाम तक 25 लोगों ने बुकिंग करायी थी. इंडिगो का 78 सीटर विमान देवघर एयरपोर्ट के लिए दोपहर 3:25 बजे रांची से उड़ान भरेगा तथा शाम 4:25 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेगा. यह विमान पुन: रांची के लिए 4:45 बजे उड़ान भरेगा, जो शाम 5:45 बजे रांची पहुंचेगा. रांची के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट सेवा मिलेगी. साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़ने पर सेवा में विस्तार किया जायेगा. रांची के लिए यह फ्लाइट शनिवार, सोमवार व बुधवार को उपलब्ध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए