झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार: साक्षी महाराज

Updated:
विज्ञापन

यूपी के उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को झारखंड के मधुपुर में एक प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने से कोई शक्ति रोक नहीं सकती.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधुपुर. यूपी के उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को झारखंड के मधुपुर में एक प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने से कोई शक्ति रोक नहीं सकती. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा में भाजपा ने जिस तरह बड़ी जीत दर्ज की, उसी प्रकार महाराष्ट्र और झारखंड में भी भारी बहुमत से पार्टी सत्ता में आयेगी. हरियाणा के चुनाव परिणामों ने एक्जिट पोल को गलत साबित कर चौंका दिया था. पूर्व मंत्री राज पलिवार के असंतोष के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में टिकट की कई दावेदारी होती हैं, लेकिन राष्ट्रीय हित और पार्टी हित में समझौता करना पड़ता है. राष्ट्र हित में तो कई लोगों ने अपने सिर कटवा लिये. उन्होंने भरोसा जताया कि राज पलिवार को मना लिया जायेगा. कहा कि, मधुपुर से भाजपा की जीत सुनिश्चित है, क्योंकि क्षेत्र में पार्टी की स्थिति मज़बूत है. साक्षी महाराज ने आगे कहा कि भारत का मुसलमान सबसे सुरक्षित और भयमुक्त है. कांग्रेस ने वर्षों तक सत्ता में रहकर मुस्लिम समुदाय के जीवन में सुधार नहीं किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी के लिए आवास, अनाज और योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के प्रदान किया. “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ” के सिद्धांत पर चलते हुए भाजपा ने हर समुदाय के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है. साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, और प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी जैसे नेता विश्व में अद्वितीय हैं. इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. अरुण गुटगुटिया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव, विनय वर्मा, राजेश आनंद, पप्पू चौधरी, अंकित सिंह राठौर सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola