बाधा: जमीन अधिग्रहण में देरी बनी वजह, मधुपुर-देवघर पथ निर्माण में विलंब
मधुपुर: जमीन अधिग्रहण में विलंब होने के कारण 90 करोड की लागत से निर्माणाधीन मधुपुर-देवघर सड़क योजना का काम प्रभावित हो रहा है. बताया जाता है कि उक्त सडक का शिलान्यास डेढ़ वर्ष पूर्व केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने देवघर में आयोजित एक समारोह में किया था. सड़क देवघर के कुंडा मोड़ से […]
बताया जाता है कि सड़क की लंबाई 28.5 किलोमीटर है. इसकी चौड़ाई पांच मीटर से बढ़ा कर सात मीटर होनी है. साथ ही सड़क के दोनो किनारे ढाई-ढाई मीटर की चौड़ी फिलिंग कर समतल करना है. सड़क का निर्माण स्टेट हाइवे ऑथिरिटी ऑफ झारखंड के द्वारा राजवीर कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है. सड़क निर्माण के लिए 24 माह का समय दिया गया है.
जो मई 2018 में पूरा हो जायेगा. लेकिन सड़क के निर्माण में कई तरह की बाधा आ रही है. सबसे पहले सड़क किनारे लगे सैकड़ों की संख्या में पेड़ों को हटाया जाना है. इसके लिए वन एवं पर्यावरण विभाग से अभी तक एनओसी नहीं मिला है. साथ ही सड़क के किनारे लगे दर्जनों बिजली पोल व चापानलो को भी हटाया जाना है. हालांकि बिजली के खंभे हटाने का कार्य इसी माह प्रारंभ हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










