व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये डोनेट करते हैं ब्लड
देवघर: यूं तो शहर में कई ऐसी सामाजिक संस्थाएं हैं. जो समय-समय पर रक्तदान कैंप आयोजित कर जरुरतमंदों को रक्त का दान कर जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाती है. मगर देवघर में एक ऐसी भी संस्था है जो बिना कैंप आयोजित किये व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए एक सूचना पर जरूरतमंद लोगों के पास पहुंच […]
ग्रुप के सदस्यों ने अब तक देवघर जिले के अलावा जयपुर, पटना, रांची, धनबाद, बोकारो समेत एक दर्जन से ज्यादा शहरों में एक अपील पर 350 यूनिट रक्तदान कर चुके हैं. ग्रुप के सदस्यों में अो निगेटिव, अोटू निगेटिव, बी निगेटिव, एटू निगेटिव जैसे रेयरेस्ट ग्रुप वाले भी शामिल हैं. जो सातों दिन 24 घंटे सेवा के लिए तैयार रहते हैं. ग्रुप ने कुछ दिन पहले अपने ग्रुप का एक साल का टेन्योर पूरा किया है. इस अवसर पर ग्रुप की अोर से आम जनता को जागरूक बनाने के इरादे से देवघर शहर में जागरूकता रैली निकाली, जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं. लोग जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










