डी-1 की छात्रा अगवा प्राथमिकी दर्ज
देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग निवासी एक डी-1 की छात्रा को अगवा किये जाने का मामला महिला थाना में दर्ज कराया गया. मामले में आनंदमय चक्रवर्ती के पुत्र राहुल चक्रवर्ती को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि 10 मई को वह आवास से कॉलेज जाने कहकर निकली थी. इसके बाद वापस लौटकर […]
देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग निवासी एक डी-1 की छात्रा को अगवा किये जाने का मामला महिला थाना में दर्ज कराया गया. मामले में आनंदमय चक्रवर्ती के पुत्र राहुल चक्रवर्ती को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि 10 मई को वह आवास से कॉलेज जाने कहकर निकली थी. इसके बाद वापस लौटकर नहीं आयी.
इस बीच आरोपित ने छात्रा के भाई को मोबाइल पर कॉल कर बताया कि दोनों साथ में है. अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने छात्रा को शीघ्र बरामद करने व आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह महिला थाना की पुलिस से किया है. समाचार लिखे जाने तक महिला थाना की पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










