शिवगंगा में डूब कर युवक की मौत
देवघर : शनिवार को शिवगंगा में डूबने से करनीबाग निवासी 25 वर्षीय अनूप कुमार साह की मौत हो गयी. सुबह में आसपास के लोगों के द्वारा हो-हल्ला करने पर शव को पानी से बाहर निकाला गया. इस बीच खोजबीन करते हुए परिवार के सदस्य पहुंचे. उन्होंने शव की शिनाख्त की. पुलिस ने यूडी केस दर्ज […]
देवघर : शनिवार को शिवगंगा में डूबने से करनीबाग निवासी 25 वर्षीय अनूप कुमार साह की मौत हो गयी. सुबह में आसपास के लोगों के द्वारा हो-हल्ला करने पर शव को पानी से बाहर निकाला गया. इस बीच खोजबीन करते हुए परिवार के सदस्य पहुंचे. उन्होंने शव की शिनाख्त की. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है.
परिजनों ने बताया कि अनूप शुक्रवार से ही घर से गायब था. वह साइकिल से निकल गया था. उसे खोजते हुए दूसरे दिन शनिवार को शिवगंगा के पूर्वी तट के पास पहुंचते ही साइकिल व जूता मिला. लोगों की भीड़ देखने पर पहुंचे व शव की पहचान की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










