डीपीसी की बैठक: नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा, पीएचइडी-निगम टकराहट बंद कर पानी मुहैया करायें
देवघर: जिला योजना समिति(डीपीसी) की बैठक मंगलवार को देवघर सर्किट हाउस में नगर विकास सह प्रभारी मंत्री सीपी सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक के देवघर शहर में पेयजल संकट का मुद्दा छाया रहा. महज मोटर खराब रहने की वजह से शहर में पेयजलापूर्ति बाधित रहने व निगम तथा पीएचइडी द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाये […]
छोटी जलापूर्ति योजनाओं को जल्द पूरी करायें. बैठक में वार्ड पार्षद कन्हैया झा द्वारा निगम में नियमित बोर्ड की बैठक व स्टैंडिग कमेटी की बैठक अब तक नहीं किये जाने का मुद्दा उठाया तो मंत्री ने कहा कि सीओ नियमित बैठक सुनिश्चित करें. बोर्ड की बैठक प्रत्येक माह आयोजित होनी चाहिए. बैठक में चकश्रीमिश्र बांध में सरकारी तालाब बेचने की शिकायत आने पर डीसी को अविलंब रोक लगाने का निर्देश दिया गया. बैठक में अनटायड फंड के 5.5 करोड़ रुपये की योजनाओं की मुहर लगायी गयी. ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को देखते हुए अनटायड फंड से चापानल लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










