पकड़ी गयी नकली फैक्टरी के उत्पादों की होगी फोरेंसिक जांच

Updated:
विज्ञापन

बिहपुर : थाना क्षेत्र के बभनगामा में शनिवार को पकड़ी गयी डाबर कंपनी के नकली उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी के उत्पादों के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जायेंगे. रविवार को इंसपेक्टर सह थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए कोर्ट से आदेश लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस बात का भी पता […]

विज्ञापन

बिहपुर : थाना क्षेत्र के बभनगामा में शनिवार को पकड़ी गयी डाबर कंपनी के नकली उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी के उत्पादों के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जायेंगे. रविवार को इंसपेक्टर सह थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए कोर्ट से आदेश लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि नकली उत्पाद बनाने के लिए कच्चा माल,

स्टीकर व रैपर कहां से लाये जाते थे. इधर इस मामले में कौशांबी, गाजियाबाद स्थित डाबर कंपनी के प्रमुख जांचकर्ता कुमार दयाशंकर के बयान पर बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार किये गये बभनगामा के विनोद कुमार रजक ने पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी दी है. उसे रविवार को जेल भेज दिया. छापेमारी में पुलिस ने निर्मित व अर्द्धनिर्मित माल बरामद किये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola