मनचलों की खैर नहीं
देवघर: छेड़खानी सहित महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिले में दो एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया है. इस संबंध में एसपी ए विजयालक्ष्मी द्वारा जिला आदेश जारी कर दिया गया है. सदर अनुमंडल क्षेत्र में नगर इंस्पेक्टर टीएन झा के नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया, जिसमें महिला […]
मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के लिए मधुपुर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया, जिसमें मधुपुर महिला थाना की एएसआइ सुषमा तिर्की, उषा कुमारी व पुलिस केंद्र के एएसआइ बोनाय चंपिया को शामिल किया गया है. दोनों स्क्वायड दल के लिए 1-4 सशस्त्र पुलिस बल पुलिस केंद्र से उपलब्ध कराने का निर्देश एसपी ने दिया है.
एसपी द्वारा जारी आदेश में जिक्र है कि गठित टीम छेड़खानी सहित महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलायेगी. ये पुलिस कार्यालय को भी समय-समय पर अवगत कराते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










