21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

संगठन को जमीनी स्तर से करें मजबूत

देवघर में कार्यकर्ताओं से बोले सुदेश देवघर : देवघर स्थित इंडोर स्टेडियम में आजसू पार्टी के प्रखंड पदाधिकारियों का प्रमंडल स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित हुआ. इसमें पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो सहित पार्टी के कई केंद्रीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. महतो ने कार्यकर्ताअों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की राजनीति बहुत […]

देवघर में कार्यकर्ताओं से बोले सुदेश
देवघर : देवघर स्थित इंडोर स्टेडियम में आजसू पार्टी के प्रखंड पदाधिकारियों का प्रमंडल स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित हुआ. इसमें पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो सहित पार्टी के कई केंद्रीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.
महतो ने कार्यकर्ताअों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की राजनीति बहुत हद तक संताल परगना से निर्धारित होती है. लेकिन अबतक संसद व विधानसभा में इस क्षेत्रका नेतृत्व करने वालों ने न तो सहीढंग से दायित्व निभाया अौर न हीसंताल को विकास के मानक पर उतार सके. ऐसे में संताल को विकास के मानक पर उतारने की जिम्मेवारी पार्टी कार्यकर्ताअों पर है.
संताल में राजनीति के लिए ग्रास रूट तक संगठन को पहुंचाना होगा. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताअों का दायित्व है वो गांव से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक अपने काम के बल पर सोशल वर्कर की छवि बनायें. लोगों की समस्याअों के साथ खड़े हों. वातावरण बदला है, घर चलाना है, तो सभी को काम करना होगा.
हम उसूल की राजनीति करते हैं: पार्टी सुप्रीमो ने कहा : हम उसूल की राजनीति करते हैं, इसके लिए कार्यकर्ताओं को परंपरागत राजनीति को छोड़ नये ढंग से राजनीति करनी चाहिए. कार्यकर्ताअों को नये रूप व नये अवतार में आना होगा. इसके लिए अब राज्य में एक लाख प्रशिक्षित पदाधिकारी संगठन मजबूती के लिए काम करेंगे.
समारोह में तमाड़ के विधायक विकास मुंडा, देवशरण टुडू, जोनाथन टुडू, सुबोध प्रसाद, संताल के प्रवक्ता राजा साहनी, जिलाध्यक्ष महेश राय, रवि राउत आदि ने अपने विचार रखे. इस अवसर पर संताल परगना के विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताअों ने समारोह में 30 किलो का माला पहनाकर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो का जोरदार स्वागत किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें