33.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राज्यपाल का दो दिवसीय संताल दौरा 14 से

देवघर: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू संतालपरगना के दो दिवसीय दौरे पर 14 मार्च को 10 बजे सुबह हेलीकॉप्टर से दुमका पहुंच रही हैं. वे दुमका में सिदो-कान्हो-मुर्मू विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. उसके बाद राजभवन में विश्राम करके वे आसनसोल में पहाड़िया स्कूल जायेंगी. वहां से वे दोपहर सवा एक बजे जामताड़ा जिले के कुंडहित […]

देवघर: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू संतालपरगना के दो दिवसीय दौरे पर 14 मार्च को 10 बजे सुबह हेलीकॉप्टर से दुमका पहुंच रही हैं. वे दुमका में सिदो-कान्हो-मुर्मू विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. उसके बाद राजभवन में विश्राम करके वे आसनसोल में पहाड़िया स्कूल जायेंगी. वहां से वे दोपहर सवा एक बजे जामताड़ा जिले के कुंडहित जायेंगी. जहां वे एसटी गर्ल्स आवासीय मिडिल स्कूल ढेनुकडीह के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी.
कुछ देर जामताड़ा में रहने के बाद राज्यपाल वापस राजभवन दुमका लौट आयेंगी. वहीं रात्रि विश्राम करेंगी.
15 को जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया जायेंगी : 15 मार्च को राज्यपाल उपराजधानी दुमका से सुबह 10 बजे देवघर सर्किट हाउस पहुंचेंगी. 10.40 बजे वे रिखिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. वहां से वे पुन: सर्किट हाउस लौटकर लंच के बाद 1.15 बजे सारठ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जायेंगी. वहां से 1.55 बजे वे मधुपुर फुलिन संस्था के कार्यक्रम में शिरकत करने जायेंगी. मधुपुर से 3.15 बजे बाघमारा देवघर स्थित सरस कुंज जायेंगी. 3.25 बजे वहां से वे एयरपोर्ट जायेंगी. एयरपोर्ट से 3.35 बजे कुंडा एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना हो जायेंगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें