21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आज निकलेगी भव्य कलश शोभा यात्रा

देवघर: विश्व कल्याणार्थ कल्याणपुर राधाकृष्ण धाम में शुक्रवार से श्रीश्री 108 सहस्त्र चंडी महायज्ञ शुरू हो रहा है. इस अवसर पर सुबह सात बजे यज्ञ स्थल से भव्य कलश शोभा यात्र निकाली जायेगी. यह शहर के विभिन्न मुहल्ले में भ्रमण करेगी. दल के लौटने के बाद मंडप पूजन व शाम में माता का जागरण किया […]

देवघर: विश्व कल्याणार्थ कल्याणपुर राधाकृष्ण धाम में शुक्रवार से श्रीश्री 108 सहस्त्र चंडी महायज्ञ शुरू हो रहा है. इस अवसर पर सुबह सात बजे यज्ञ स्थल से भव्य कलश शोभा यात्र निकाली जायेगी. यह शहर के विभिन्न मुहल्ले में भ्रमण करेगी.

दल के लौटने के बाद मंडप पूजन व शाम में माता का जागरण किया जायेगा. 27 अप्रैल सुबह आठ बजे अग्नि मंथन, देव-देवी पूजन, हवन प्रारंभ व शाम सात बजे छऊ नृत्य किया जायेगा.

मीडिया प्रभारी नीरज कुमार ने शहरवासियों से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है. कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्या दल यज्ञ समिति के संचालक बालक बाबा, अध्यक्ष केशव वर्मा, सचिव दीपक वर्मा, कोषाध्यक्ष आनंद वर्मा, देवदत्त रेणु, संजय राव, वार्ड पार्षद सुमन पंडित, अशोक राम, अरविंद कुमार चौधरी आदि जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें