Advertisement
संप्रेक्षण गृह की लड़की फरार
देवघर : बाल गृह सह संप्रेक्षण गृह से एक नाबालिग लड़की के फरार होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बालगृह सह संप्रेक्षण गृह की प्रभारी प्रियंका सिंह द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले में जिक्र है कि शुक्रवार को दिन में 11 से एक बजे के बीच 12 […]
देवघर : बाल गृह सह संप्रेक्षण गृह से एक नाबालिग लड़की के फरार होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बालगृह सह संप्रेक्षण गृह की प्रभारी प्रियंका सिंह द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
मामले में जिक्र है कि शुक्रवार को दिन में 11 से एक बजे के बीच 12 वर्षीय रिंकी कुमारी फरार हो गयी. 13 जुलाई को जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड बोकारो के निर्देश पर रिंकी को संप्रेक्षण गृह लाया गया था. रिंकी पर चोरी मामले का आरोप लगा था. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 728/15 भादवि की धारा 224 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
नाली का रड उखाड़ कर भागी : पूछे जाने पर संप्रेक्षण गृह की प्रभारी पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया है कि दोपहर में एक बजे महिला कांस्टेबुल की डय़ूटी बदलने के बाद हाजिरी ली जा रही थी. तभी एक लड़की कम मिली. मिलान करने पर पाया कि रिंकी नहीं थी. जांच-पड़ताल के क्रम में देखा गया कि नाली में लगा रड उखड़ा हुआ था. आशंका जतायी जा रही है कि उसी रास्ते से वह फरार हुई होगी.
बीच-बीच में भागती रही हैं लड़कियां : संप्रेक्षण गृह से समय-समय पर लड़कियां भागती रही हैं. हर बार मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराया गया है. बावजूद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं हुए.
क्षमता 50 की, रहती हैं 100 लड़कियां : प्रभारी पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार संप्रेक्षण गृह में 50 लड़कियों के रहने का बंदोबस्त है, किंतु वर्तमान में क्षमता से अधिक करीब 100 लड़कियां संप्रेक्षण गृह में रह रही हैं. वहीं सूत्रों की मानें तो फिलहाल आवंटन का भी अभाव है. ऐसे में संप्रेक्षण गृह की व्यवस्था कठिनाई से चल रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement