संवाददाता, देवघरश्याम सुंदर शिक्षा सदन में विद्यालय के स्थापना दिवस पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया. यह सुबह नौ बजे से शुरू होकर दिन के 12:30 बजे तक चला. इसमें छात्र-छात्राओं के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए. इसमें विनोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गायत्री शक्ति पीठ जसीडीह ने यज्ञ का सफल संचालन किया. मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हवन में आहूति दी. गायत्री मंच का विस्तार से छात्र-छात्राओं के सामने पठन-पाठन एवं चरित्र निर्माण, समाज निर्माण के प्रति प्रबोधन दिया गया. इस संबंध में मुख्य यजमान सह विद्यालय के प्राचार्या निर्मला ठाकुर ने कहा कि चेत्र नवरात्र के इस पवित्र महीने में इस तरह के मांग्लिक अनुष्ठान से बच्चों में वैदिक एवं भाारतीय सांस्कृतिक विरासत को अनुभव करने का बोध होता है. इसे सफल बनाने में वरुण सिंह, प्रदीप कुमार, कुमार गौरव, नरेश ठाकुर, मंजु दुबे, प्रीतम रानी, ज्योति, रविता, अमन कुमार, गोपाल, अमित, प्रेम, कन्हैया, आशीष शंकर, आयुष कुमार, आकाश कुमार, प्रीति कुमारी, लिपिका कुमारी, उज्ज्वला, रश्मि, लक्की, विष्णुप्रिया, प्रियंका, मुस्कान, अपूर्वा शंकर, सलोनी आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.
BREAKING NEWS
विद्यालय स्थापना दिवस पर गायत्री यज्ञ का आयोजन
संवाददाता, देवघरश्याम सुंदर शिक्षा सदन में विद्यालय के स्थापना दिवस पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया. यह सुबह नौ बजे से शुरू होकर दिन के 12:30 बजे तक चला. इसमें छात्र-छात्राओं के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए. इसमें विनोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गायत्री शक्ति पीठ जसीडीह ने यज्ञ का सफल […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement