21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रखंडस्तरीय पारा शिक्षक संघ का गठन, महेश बने अध्यक्ष

प्रतिनिधि, देवीपुरदेवीपुर प्रखंड स्तरीय पारा शिक्षक संघ का गठन रविवार को किया गया. इसमें गुप्त मतदान से अध्यक्ष के रूप में महेश प्रसाद यादव का चुनाव किया गया. अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार महेश प्रसाद यादव, गोपाल सिंह व किशोर सिंह थे. इसमें से किशोर सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया था. वहीं […]

प्रतिनिधि, देवीपुरदेवीपुर प्रखंड स्तरीय पारा शिक्षक संघ का गठन रविवार को किया गया. इसमें गुप्त मतदान से अध्यक्ष के रूप में महेश प्रसाद यादव का चुनाव किया गया. अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार महेश प्रसाद यादव, गोपाल सिंह व किशोर सिंह थे. इसमें से किशोर सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया था. वहीं सचिव पद पर मकसुद शेख को निर्विरोध चुना गया. अनिल मंडल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि संघ की मांग को प्राथमिकता दी जायेगी. इधर, अध्यक्ष पद के दावेदार ने नये अध्यक्ष से पारा शिक्षकों की समस्या का ध्यान रखने की सलाह दी. मौके पर जिला प्रभारी सुशील झा, सीताराम यादव, पारा शिक्षक मुरली मंडल, मो मुज्जफर, मो मुजाहीद, मो अफताब, अवधेश दास, अनुप यादव, रवींद्र यादव, देवनारायण दास आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें