जोरिया में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर : रिखिया थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव के जोरिया में शनिवार को एक युवक का पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान गांव के ही नरेश सिंह(28) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार नरेश सुबह अपने घर से शौच के लिए जोरिया तरफ गया थे, काफी देर तक घर वापस नहीं […]

विज्ञापन

मोहनपुर : रिखिया थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव के जोरिया में शनिवार को एक युवक का पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान गांव के ही नरेश सिंह(28) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार नरेश सुबह अपने घर से शौच के लिए जोरिया तरफ गया थे, काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर नरेश की मां सुगिया देवी ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शाम को ग्रामीणों ने नरेश का शव जोरिया के पानी में देखा. नरेश का मुंह पानी में डूबा हुआ था. इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना मिलने पर मां ने नरेश की पहचान की. घटनास्थल पर पहुंचे रिखिया थाना प्रभारी असीम कमल टोपनो ने मामले की छानबीन की. परिजनों को आशंका है कि किसी अपराधी ने गला दबाकर युवक की हत्या कर शव को जोरिया में फेंक दिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया व एफआइआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola