राजमहल से जीत बिहार के सीएम बने बिनोदानंद
Updated at : 17 Nov 2019 2:32 AM (IST)
विज्ञापन

संजीत मंडल, देवघर : बिहार के तीसरे मुख्यमंत्री बिनोदानंद झा दो बार राजमहल सीट से चुनाव जीते थे. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 1957 व 1962 के चुनाव में राजमहल से विधायक बने. दोनों ही बार उन्होंने नथमल डोकानिया को हराया था. बिनोदानंद झा फरवरी 1961 से अक्तूबर 1963 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे […]
विज्ञापन
संजीत मंडल, देवघर : बिहार के तीसरे मुख्यमंत्री बिनोदानंद झा दो बार राजमहल सीट से चुनाव जीते थे. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 1957 व 1962 के चुनाव में राजमहल से विधायक बने. दोनों ही बार उन्होंने नथमल डोकानिया को हराया था. बिनोदानंद झा फरवरी 1961 से अक्तूबर 1963 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे.
राजमहल से आज तक नहीं लड़ी कोई महिला : राजमहल विधानसभा एक ऐसी सीट है, जहां आधी आबादी ने आज तक चुनाव नहीं लड़ा है.
न ही किसी राष्ट्रीय पार्टी ने और न ही किसी क्षेत्रीय दल ने आज तक किसी महिला को राजमहल से प्रत्याशी बनाया. आज तक कोई निर्दलीय महिला उम्मीदवार भी इस सीट से खड़ी नहीं हुई है. 1951 से 2014 तक यहां 15 चुनाव हुए हैं. 16वां चुनाव 2019 में होगा. पिछले 15 चुनावों में किसी भी दल ने महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया. सिर्फ पार्टी ने केवल पुरुषों पर ही दांव खेला है.
ध्रुव भगत ने लगाया था जीत का चौका
राजमहल से ध्रुव भगत ने जीत का चौका लगाया था. वह कुल सात बार चुनाव लड़े. उन्होंने 1977, 1980 व 1985 में राजमहल के विधायक चुने गये. लेकिन, हैट्रिक के बाद 1990 में वह चुनाव हार गये. लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी. 1995 में वह चुनाव लड़े और जीत का चौका लगाया. श्री भगत भाजपा से तीन बार और एक बार निर्दलीय विधायक चुने गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




