इजरायल से खेती का ट्रेनिंग लेकर पहुंचे देवघर के दो किसान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2019 2:22 AM

विज्ञापन

देवघर : कृषि विभाग से तकनीकी खेती का प्रशिक्षण लेने इजरायल गये देवघर के दो किसान लौट आये हैं. इनमें देवघर प्रखंड के नवाडीह पंचायत स्थित गोपीडीह गांव के अंबिका प्रसाद कुशवाहा व सोनारायठाढ़ी प्रखंड के कुसूमथर पंचायत स्थित छोटा बांधडीह निवासी राजेंद्र यादव शामिल हैं. दोनों 20 अक्तूबर को प्रशिक्षण लेकर घर लौटे हैं. […]

विज्ञापन

देवघर : कृषि विभाग से तकनीकी खेती का प्रशिक्षण लेने इजरायल गये देवघर के दो किसान लौट आये हैं. इनमें देवघर प्रखंड के नवाडीह पंचायत स्थित गोपीडीह गांव के अंबिका प्रसाद कुशवाहा व सोनारायठाढ़ी प्रखंड के कुसूमथर पंचायत स्थित छोटा बांधडीह निवासी राजेंद्र यादव शामिल हैं. दोनों 20 अक्तूबर को प्रशिक्षण लेकर घर लौटे हैं.

किसान अंबिका प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि इजरायल के विभिन्न इलाकों में सब्जी, संतरा, अनार, शिमला मिर्च, फूड प्रोसेसिंग की तकनीकी प्रशिक्षण दी गयी. इजरायल में कम पानी में ड्रिप एरिगेशन के जरिये कैसे सिंचाई की जा सकती है, इसकी विस्तृत जानकारी दी गयी. किसान राजेंद्र ने बताया कि इजरायल में कम पानी जैविक खेती का इस्तेमाल कर बेहतर उत्पादन की जानकारी प्राप्त हुई है. फलों की खेती के दौरान फलों में होने वाली बीमारियों से किस प्रकार बचाव किया जाये व कीड़े को कैसे नष्ट करेंगे, इसकी तकनीकी जानकारी भी दी गयी. अब अपने खेतों में इस प्रशिक्षण का प्रयोग करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola