देवघर : बाबा मंदिर के प्रशासनिक भवन स्थित हवन कुंड में दूसरे दिन 2300 कनेल फूल किये गये अर्पित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : बाबा मंदिर के हवन कुंड में परंपरागत तरीके से दूसरी दिन भी हवन किया गया. मंदिर के प्रशासनिक भवन स्थित हवन कुंड में सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा की देखरेख में नौ दिवसीय विशेष पूजा की जा रही है. मंदिर स्टेट पुरोहित आचार्य श्रीनाथ पंडित व पुजारी राकेश झा ने विधि-विधान से पूजा की. […]
विज्ञापन
देवघर : बाबा मंदिर के हवन कुंड में परंपरागत तरीके से दूसरी दिन भी हवन किया गया. मंदिर के प्रशासनिक भवन स्थित हवन कुंड में सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा की देखरेख में नौ दिवसीय विशेष पूजा की जा रही है.
मंदिर स्टेट पुरोहित आचार्य श्रीनाथ पंडित व पुजारी राकेश झा ने विधि-विधान से पूजा की. सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे पूजा हवन शुरू किया गया, जो करीब तीन घंटे तक चला. पूजा के दौरान मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजा किया गया.
दूसरे दिन के हवन में 2300 कनेल के पुष्प अर्पित किए गए. इस पूरे नौ दिनों तक कुल 10 हजार कनेल के पुष्प से पूजा की जाएगी. पूजा में सहयोग करने के लिए मल्लू झा, कारू भंडारी, सारंगी भंडारी, शिवशंकर भंडारी, चिंतामणि भंडारी लगे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन