डायरिया के चार नये मरीज पालोजोरी सीएचसी में भर्ती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Aug 2019 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

पालोजोरी : जिले के पालोजोरी प्रखंड के दुधानी पंचायत के हेरलाडंगाल गांव में लगातार डायरिया के रोगी मिल रहे हैं. गांव के 15 लोगों को डायरिया मरीज के रूप में चिह्नित किया गया है. मरीजों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. रविवार को भी गांव के चार लोग डायरिया से प्रभावित […]
विज्ञापन
पालोजोरी : जिले के पालोजोरी प्रखंड के दुधानी पंचायत के हेरलाडंगाल गांव में लगातार डायरिया के रोगी मिल रहे हैं. गांव के 15 लोगों को डायरिया मरीज के रूप में चिह्नित किया गया है. मरीजों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.
रविवार को भी गांव के चार लोग डायरिया से प्रभावित गए हो. जिसमें रेखा देवी, खेमा देवी, ललन यादव, नीलम देवी काे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सा इलाज कर रहे हैं. डायरिया फैलने से गांव में दहशत का माहौल है.
लोग डरे सहमे हैं. गांव में मेडिकल टीम द्वारा मेडिकल कैंप कर डायरिया के मरीजों की जांच कर दवा दी जा रही है. जानकारी हो कि डेरलाडंगाल गांव में डायरिया से प्रभावित एक महिला की मौत शुक्रवार की सुबह हो गई थी.
वहीं, एक बच्ची सहित कुछ लोग डायरिया से प्रभावित थे जिनका इलाज सीएचसी में हुआ था. ग्रामीणों के अनुसार डायरिया ने पहले एक ही परिवार को अपने गिरफ्त में लिया था. मरीजों में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तबके तक के लोग शामिल हैं.
कहते हैं चिकित्सक
डॉ. लियाकत अंसारी ने बताया कि ग्रामीणों को कई तरह की हिदायत दी गई है. सबों को गर्म खाना खाने व पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी गई है. वहीं, सीएचसी में एक मात्र चिकित्सक के कारण इस मामले को पूरी तरह से मॉनीटरिंग करने में परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










