सेंट्रल जेल में आधा दर्जन से अधिक बंदियों को हुआ चेचक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Aug 2019 3:19 AM
देवघर : सेंट्रल जेल के आधा दर्जन से अधिक बंदियों को करीब सप्ताह भर से चेचक हो गया है. इन बंदियों का समय काफी कष्ट में बीत रहा है. जेल में कोई डॉक्टर के नहीं रहने से बंदियों का नियमित चेकअप भी नहीं हो पा रहा है. ऐसे में चेचक पीड़ित बंदियों को काफी कठिनाई […]
देवघर : सेंट्रल जेल के आधा दर्जन से अधिक बंदियों को करीब सप्ताह भर से चेचक हो गया है. इन बंदियों का समय काफी कष्ट में बीत रहा है. जेल में कोई डॉक्टर के नहीं रहने से बंदियों का नियमित चेकअप भी नहीं हो पा रहा है. ऐसे में चेचक पीड़ित बंदियों को काफी कठिनाई हो रही है.
शनिवार को चेचक से गंभीर आशीष व अमित नाम के दो बंदियों को लाकर सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया. इन भर्ती बंदियों को बड़ा वाला चेचक हुआ. बंदियों के सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में लाने की जानकारी पाकर परिजन भी फल, नारियल पानी व अन्य सामग्री लेकर पहुंचे. परिजनों के मुताबिक बंदियों की हालत चेचक से कमजोर हो गयी है. यहां सदर अस्पताल के डॉक्टर ने कैदी वार्ड में भर्ती बंदियों की जांच-पड़ताल कर उचित दवा आदि लेने की सलाह दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










