देवघर : स्कूल गये बच्चे चले गये तालाब नहाने, डूबने से तीन की मौत

Updated at : 29 Jun 2019 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर : स्कूल गये बच्चे चले गये तालाब नहाने, डूबने से तीन की मौत

आशीष कुंदनदेवघर : जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के रहबाद गांव के तीन बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार ये बच्चे पढ़ने स्कूल गये थे, वहीं से तीनों बच्चे सामने तालाब में पहुंचे, जहां से उनके डूबने की सूचना परिजनों तक पहुंची. बताया जा रहा है कि परिजनों द्वारा […]

विज्ञापन

आशीष कुंदन
देवघर : जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के रहबाद गांव के तीन बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार ये बच्चे पढ़ने स्कूल गये थे, वहीं से तीनों बच्चे सामने तालाब में पहुंचे, जहां से उनके डूबने की सूचना परिजनों तक पहुंची.

बताया जा रहा है कि परिजनों द्वारा दो बच्चों को सदर अस्पताल लाया गया. यहां डॉ ने शहीद (8) व आबिद (10) को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन बच्चों को लेकर घर निकल गये. पोस्टमार्टम कराने से उनलोगों ने इनकार कर दिया.तीसरे बच्चे को जसीडीह ले जाया गया, जहां डॉ ने उसे भी मृत बताया. तीसरे मृतक बच्चे का नाम आशिक अंसारी उर्फ ननका(10) है. यह भी उसी गांव का है.

परिजनों का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक गप मारने में व्यस्त थे और बच्चे स्कूल के सामने तालाब में चले गये. घटना शिक्षक की लापरवाही के वजह से बतायी जा रही है. समाचार लिखे जाने तक तीसरे मृतक बच्चे के नाम की जानकारी नहीं मिल सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola