देवघर : धुआंरहित बना पहाड़िया जनजाति बहुल सोनवा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2019 5:01 AM
अमरनाथ पोद्दार, देवघर आज देश 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इन 70 सालों में देश ने कई मुकाम हासिल किये. विकास के नये आयाम गढ़े गये. देश कितना तरक्की किया इसका जीता जागता उदाहरण है मोहनपुर प्रखंड के नया चितकाठ पंचायत स्थित आदिम जनजाति पहाड़िया बहुल गांव सोनवा. इस गांव की तस्वीर पिछले चार […]
आज देश 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इन 70 सालों में देश ने कई मुकाम हासिल किये. विकास के नये आयाम गढ़े गये. देश कितना तरक्की किया इसका जीता जागता उदाहरण है मोहनपुर प्रखंड के नया चितकाठ पंचायत स्थित आदिम जनजाति पहाड़िया बहुल गांव सोनवा. इस गांव की तस्वीर पिछले चार वर्षों में पूरी तरह बदल गयी है.
सोनवा गांव में पहाड़िया के 42 घर हैं. इन चार वर्षों के दौरान गांव तक पक्की सड़क, 32 परिवार को प्रधानमंत्री आवास, 63 महिलाओं को पहाड़िया पेंशन योजना से पेंशन, पीएम उज्जवला योजना से सभी घरों में गैस कनेक्शन, सभी घरों में शौचालय बनकर तैयार है. सोनवा गांव आज पूरी तरह से धुआं रहित गांव बन गया है.
- 42 घर पहाड़िया जाति
- 389 पहाड़िया जाति की जनसंख्या
- 32 प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
- 63 महिलाओं को पहाड़िया पेंशन
- 42 घर में गैस कनेक्शन
- 42 घर में शौचालय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










