मधुपुर : शहर में हर तरफ पसरी गंदगी, नहीं होती सफाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर : शहर में जगह जगह स्वच्छता अभियान का माखौल उड़ रहा है. कई प्रमुख और व्यस्त इलाकों में कचरा का अंबार लगा हुआ है. कुछ माह पूर्व मधुपुर नगर परिषद को स्वच्छता के मामले में पूरे राज्य में सर्वे के आधार पर दूसरा स्थान मिला था. लेकिन अब शहर का माहौल पूरी तरह से […]
विज्ञापन
मधुपुर : शहर में जगह जगह स्वच्छता अभियान का माखौल उड़ रहा है. कई प्रमुख और व्यस्त इलाकों में कचरा का अंबार लगा हुआ है. कुछ माह पूर्व मधुपुर नगर परिषद को स्वच्छता के मामले में पूरे राज्य में सर्वे के आधार पर दूसरा स्थान मिला था. लेकिन अब शहर का माहौल पूरी तरह से बदल गया है. जगह जगह कचरा और गंदगी का अंबार दिख रहा है.
जोगेश बाबू लेन, नीम तल्ला रोड, थाना मोड, गीता प्रेस गली, एचबी साव लेन, एटी मुखर्जी रोड, डालमिया कूप के निकट, सरदार पटेल रोड, हाजी गली, स्टेशन रोड जैसे प्रमुख जगहों में भी गंदगी का अंबार लगा रहता है. योगेश बाबू लेन में एक ही जगह तीन तीन बैंक के अलावे होटल आदि कई संस्थान हैं. यहां भी प्रतिदिन गंदगी का अंबार लगा रहता है. जिससे राहगीर परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन