सड़क दुर्घटना में छह कांवरिये घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना अंतर्गत देवघर-दुमका पथ स्थित तीउरनगर के समीप सोमवार की देर रात एक खड़े डंपर से मारुति ओमनी वाहन टकरा गयी. इस घटना में मारुति चालक सहित दरभंगा जिला अंतर्गत चूना भट्ठी निवासी आधा दर्जन कांवरिये गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में दो बच्चों सहित एक महिला शामिल हैं. घटना […]
विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर थाना अंतर्गत देवघर-दुमका पथ स्थित तीउरनगर के समीप सोमवार की देर रात एक खड़े डंपर से मारुति ओमनी वाहन टकरा गयी. इस घटना में मारुति चालक सहित दरभंगा जिला अंतर्गत चूना भट्ठी निवासी आधा दर्जन कांवरिये गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में दो बच्चों सहित एक महिला शामिल हैं.
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में राधा मंडल, रेणु देवी, कौशल कुमार, केशव कुमार सहित दो अन्य शामिल हैं. जबकि चालक देवघर का ही रहने वाला बताया जाता है. घटना के संबंध में घायल राधा मंडल ने बताया कि वे सभी बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद देवघर से ही एक मारुति ओमनी किराये पर लेकर बासुकिनाथधाम गये थे. वापस लौटने के क्रम में देवघर शहर से आठ-10 किमी पहले ही सड़क पर खड़े डंपर से मारुति की टक्कर हो गयी, जिसमें वे सभी घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










