खूनी झड़प मामले में 40 पर एफआइआर

Updated at :19 Jun 2018 5:35 AM
विज्ञापन
खूनी झड़प मामले में 40 पर एफआइआर

सारठ : रविवार को आसहना गांव में हुई खूनी झड़प की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से सारठ थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. प्रथम पक्ष के मंटू कुमार राय ने दूसरे पक्ष के हलधर राय, सदानंद राय, दिलीप राय, प्रदीप राय, पप्पू समेत बीस लोगो को आरोपित बनाया है. कहा है […]

विज्ञापन

सारठ : रविवार को आसहना गांव में हुई खूनी झड़प की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से सारठ थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. प्रथम पक्ष के मंटू कुमार राय ने दूसरे पक्ष के हलधर राय, सदानंद राय, दिलीप राय, प्रदीप राय, पप्पू समेत बीस लोगो को आरोपित बनाया है. कहा है कि गोबर जमा कर अपने खेत में डालने के लिए बैलगाड़ी में चढ़ा रहा था.

इसी बीच आरोपितों ने गाली-गलौज व मारपीट की. वहीं दूसरे पक्ष के पप्पू राय ने प्रथम पक्ष के मंटू राय, दानी राय, रणधीर राय, नंद किशेार राय व अशोक राय समेत 20 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इसमे आरोप हैं कि उनकी की जमीन पर गांव के मंटू राय जबर्दस्ती गोबर डाल देते थे. मना करने पर हथियार से लैस होकर घेर कर टांगी व तलवार व लोहे की रॉड से वार किया. इधर घटना के बाद थाना प्रभारी एनडी राय ने गांव मे तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी है.

घटना के बाद एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने आसहना गांव पहुंच पर पूछताछ की. कई लोग फरार मिले, कुछ लोग इलाज करा रहे हैं. एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गांव में दोनों पक्षों के बीच पूर्व से परती कदीम जमीन के लेकर विवाद चल रहा था. मामले की जांच की जा रही है. जांच के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी राजेंद्र प्रसाद, अनीता लकड़ा, थाना प्रभारी एनडी राय, एएसआइ श्रीनारायण राय व अजय कुमार सिंह थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola