देवघर : 150 सीसीटीवी कैमरे करेंगे मेला क्षेत्र की निगरानी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2018 9:41 AM
विज्ञापन
देवघर : श्रावणी मेला में इस बार मंदिर व आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. मेला क्षेत्र को पुलिस बल व दंडाधिकारी के अलावा कैमरे की जद में रखने की पूरी तैयारी की जा रही है. मंदिर प्रशासन की ओर से बाबा मंदिर से लेकर शिवगंगा तक 150 कैमरे लगाये जायेंगे. इसका कंट्रोल आला अधिकारी अपने […]
विज्ञापन
देवघर : श्रावणी मेला में इस बार मंदिर व आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. मेला क्षेत्र को पुलिस बल व दंडाधिकारी के अलावा कैमरे की जद में रखने की पूरी तैयारी की जा रही है. मंदिर प्रशासन की ओर से बाबा मंदिर से लेकर शिवगंगा तक 150 कैमरे लगाये जायेंगे. इसका कंट्रोल आला अधिकारी अपने मोबाइल हैंड सेट में ऑनलाइन करते रहेंगे. कैमरे को कंट्राेल रूम से भी जोड़ा जायेगा.
बाबा मंदिर परिसर में मेला के दौरान पहले 22 कैमरे से निगरानी होती थी. इस बार कैमरे को बढ़ाते हुए विशेष निगरानी का निर्णय लिया गया है. इससे चोर पॉकेटमार, उचक्कों के साथ-साथ असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










