नाना का मिला कंकाल, शक की सुई पिता की ओर
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2018 4:46 AM
देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी में हुए प्रमोद हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया है. हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि उसके घर से सटे बाउंड्री से एक नर कंकाल बरामद किया गया. प्रमोद के मंझले भाई नवीन दास के अनुसार, बरामद मानव कंकाल उसके नाना पोखन दास (80) का […]
देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी में हुए प्रमोद हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया है. हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि उसके घर से सटे बाउंड्री से एक नर कंकाल बरामद किया गया. प्रमोद के मंझले भाई नवीन दास के अनुसार, बरामद मानव कंकाल उसके नाना पोखन दास (80) का है. मामले की जानकारी होते ही एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय सहित नगर इंस्पेक्टर बाल्मीकि कुमार, कुंडा थाना प्रभारी एके टोपनो पुलिस बलों के साथ पहुंचे और कंकाल को कब्जे में ले लिया. एसडीपीओ के अनुसार, बरामद नरकंकाल की डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










