देवघर : डीजीएम स्तर से 25 करोड़ रुपये तक का मिलेगा लोन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2018 6:30 AM

विज्ञापन

एसबीआइ के जोनल ऑफिस का भूमि पूजन देवघर : देवघर के कल्याणपुर मुहल्ले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जाेनल ऑफिस का भूमि पूजन शुक्रवार को गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे, देवघर विधायक नारायण दास व एसबीआइ के डीजीएम परेशचंद्र बारिक ने संयुक्त रूप से किया. करीब 84 डिसमिल भू-भाग में एसबीआइ के नये […]

विज्ञापन
एसबीआइ के जोनल ऑफिस का भूमि पूजन
देवघर : देवघर के कल्याणपुर मुहल्ले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जाेनल ऑफिस का भूमि पूजन शुक्रवार को गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे, देवघर विधायक नारायण दास व एसबीआइ के डीजीएम परेशचंद्र बारिक ने संयुक्त रूप से किया. करीब 84 डिसमिल भू-भाग में एसबीआइ के नये भवन में जोनल ऑफिस के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यालय, ट्रेनिंग सेंटर, गेस्ट हाउस व बैंक का मुख्य शाखा होगा. एसबीआइ की कॉरपोरेट सेंटर, मुंबई इस भवन का निर्माण करेगी. देवघर में जोनल ऑफिस खुलने से अब 25 करोड़ तक लोन डीजीएम के स्तर स्वीकृत की जा सकती है.
संताल परगना में होगा आर्थिक विकास: सांसद डॉ दुबे ने कहा कि एसबीआइ का जोनल ऑफिस खुलने से संताल परगना का आर्थिक विकास होगा. जाेनल ऑफिस खुलने से बेरोजगारों को दुकान समेत कई अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेंगे. सांसद ने कहा कि देवघर एक बड़ा शहर बनने जा रहा है. जल्द ही देवघर में धनबाद की तरह इनकम टैक्स का जोनल ऑफिस खुलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola