मारवाड़ी कांवर संघ पर शिकंजा कसने की तैयारी में नगर निगम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2018 5:00 AM

विज्ञापन

देवघर : नगर निगम ने बकाया टैक्स को लेकर शहर के आधा दर्जन होटलों को डिमांड नोटिस भेजा था. सभी को टैक्स जमा नहीं करने पर खाता फ्रिज करने की चेतावनी दी है. मारवाड़ी कांवर संघ को भी होटल का दर्जा दिया है. उसी आधार पर टैक्स का निर्धारण किया गया है. इसमें अधिकांश होटल […]

विज्ञापन

देवघर : नगर निगम ने बकाया टैक्स को लेकर शहर के आधा दर्जन होटलों को डिमांड नोटिस भेजा था. सभी को टैक्स जमा नहीं करने पर खाता फ्रिज करने की चेतावनी दी है. मारवाड़ी कांवर संघ को भी होटल का दर्जा दिया है. उसी आधार पर टैक्स का निर्धारण किया गया है. इसमें अधिकांश होटल संचालकों ने निगम जाकर मामला सलटा लिया है, जबकि मारवाड़ी कांवर संघ अपने को धर्मशाला मान रही है. उसने होटल मानने से इन्कार करते हुए टैक्स देने में असमर्थता जतायी है.

इससे नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है तथा कांवर संघ पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है. इस संबंध में नगर निगम के टैक्स दारोगा जय शंकर साह ने बताया कि मारवाड़ी कांवर संघ का जवाब आया है. इससे निगम संतुष्ट नहीं है. उसे हाइकोर्ट ने ही एक केस में धर्मशाला घोषित किया है. इसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है. धर्मशाला के बाहर भी सालों भर होटल चलता है. होटल संचालक से किराया वसूलता है. श्रावणी मेला में भी धर्मशाला के अंदर होटल चलता है. हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में ही निगम ने टैक्स तय किया है. टैक्स में कमी करने की कोई गुंजाइश नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola