लाइन होटल में अवैध डीजल बेचने का भंडाफोड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2018 3:27 AM

विज्ञापन

पुलिस ने तिलैया के बाबा लाइन होटल में की छापेमारी 15 बड़े ड्रम में हजारों लीटर डीजल जब्त आठ खाली ड्रम भी जब्त मधुपुर : भिरखीबाद-सत्संग नगर मुख्य पथ पर तिलैया स्थित बाबा लाइन होटल में शुक्रवार को एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह व इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर 15 बड़े ड्रम […]

विज्ञापन

पुलिस ने तिलैया के बाबा लाइन होटल में की छापेमारी

15 बड़े ड्रम में हजारों लीटर डीजल जब्त
आठ खाली ड्रम भी जब्त
मधुपुर : भिरखीबाद-सत्संग नगर मुख्य पथ पर तिलैया स्थित बाबा लाइन होटल में शुक्रवार को एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह व इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर 15 बड़े ड्रम समेत सैकड़ो‍ं लीटर अवैध डीजल जब्त किया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबा लाइन होटल में टैंकर चालकों की मिलीभगत से डीजल व पेट्रोल का अवैध कारोबार होता है. पुलिस ने छापा मारा. इसमें सात ड्रम में भरा हुआ सैकड़ों लीटर डीजल जब्त किया गया, जबकि आठ खाली ड्रम भी जब्त किये गये हैं. छापेमारी की भनक मिलते ही होटल संचालक भाग निकला. खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola