उत्तराखंड पुलिस का मोहनपुर में छापा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2018 4:03 AM
देवघर : साइबर ठगी के मामले की तहकीकात में बुधवार को उत्तराखंड पुलिस मोहनपुर पहुंची. पुलिस ने थाना क्षेत्र के पाटजोर गांव के एक युवक के घर में छापेमारी की. हालांकि घर में युवक नहीं मिला व पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. उतराखंड पुलिस के राहुल कापरी ने बताया कि देहरादून जिला अंतर्गत रायपुर […]
देवघर : साइबर ठगी के मामले की तहकीकात में बुधवार को उत्तराखंड पुलिस मोहनपुर पहुंची. पुलिस ने थाना क्षेत्र के पाटजोर गांव के एक युवक के घर में छापेमारी की. हालांकि घर में युवक नहीं मिला व पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. उतराखंड पुलिस के राहुल कापरी ने बताया कि देहरादून जिला अंतर्गत रायपुर थाना में हरियाणा के एक व्यक्ति ने 50 हजार रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज कराया है. जिस आइडी से साइबर ठगी हुई है, वह आइडी मोहनपुर थाना क्षेत्र के पाटजोर गांव निवासी वकील मरीक के नाम से है. वकील मरीक के परिजनों ने बताया कि वकील ने कई माह पूर्व हरियाणा मजदूरी करने गया था. वहां से घर आते समय किसी मजदूर को सिम दे दिया था. पुलिस ने उस युवक से फोन से बात भी की. पुलिस उस व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा रवाना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










