अब निगम बना रहा मेन्यूअल जन्म प्रमाण-पत्र
देवघर: नगर निगम प्रशासन ने लोगों की परेशानियों को दूर करने के मकसद से जन्म प्रमाण पत्र मेन्यूअल बनाना शुरू कर दिया है. स्कूलों में नामांकन की तिथि जारी होते ही अभिभावक जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए परेशान हो रहे हैं. निगम में प्रतिदिन लगभग 30 आवेदन आ रहे हैं. ऑनलाइन में अक्सर नेटवर्क डिस्टर्व […]
देवघर: नगर निगम प्रशासन ने लोगों की परेशानियों को दूर करने के मकसद से जन्म प्रमाण पत्र मेन्यूअल बनाना शुरू कर दिया है. स्कूलों में नामांकन की तिथि जारी होते ही अभिभावक जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए परेशान हो रहे हैं. निगम में प्रतिदिन लगभग 30 आवेदन आ रहे हैं. ऑनलाइन में अक्सर नेटवर्क डिस्टर्व रहने से काम तेजी से नहीं हो पा रही थी.
अभिभावक ऑफिस में आकर नाराजगी जता रहे थे. उधर रविवार और सोमवार दो दिन ऑफिस बंद रहने से आवेदन का अंबार लग गया था. एसडीओ ने भी नये फोरमेट में आवेदन करने का निर्देश देते हुए लगभग 100 पुराना आवेदन लौटा दिया था. इससे काम का लोड बढ़ गया था. विभाग ने लोगों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए मेन्यूअल बनाने का निर्णय लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










