अभिभावक को प्रलोभन देकर बच्चों से कराते थे मोबाइल चोरी
देवघर: सब्जी मंडी में मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय है. यह गिरोह नाबालिग बच्चों से मोबाइल चोरी कराता है. इसके एवज में उन बच्चों के अभिभावकों को प्रति महीने गिरोह के संचालक 30 हजार रुपये देते हैं. यह खुलासा कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़िया निवासी भैरो मंडल की मोबाइल चोरी करते पकड़े गये बच्चे ने किया […]
देवघर: सब्जी मंडी में मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय है. यह गिरोह नाबालिग बच्चों से मोबाइल चोरी कराता है. इसके एवज में उन बच्चों के अभिभावकों को प्रति महीने गिरोह के संचालक 30 हजार रुपये देते हैं. यह खुलासा कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़िया निवासी भैरो मंडल की मोबाइल चोरी करते पकड़े गये बच्चे ने किया है. इसे बच्चे से बाल संरक्षण अधिनियम के तहत पूछताछ की गयी.
इस संबंध में एएसआइ विपिन कुमार मिश्रा के प्रतिवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामले में एक बच्चे के अभिभावक साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर नया टोला निवासी शेख साबुर, गिरोह संचालक बिहार अंतर्गत किशनगंज जिला निवासी विजय महतो, अजय महतो और देवीपुर थाना क्षेत्र के पहरीडीह निवासी दिगंबर को आरोपित बनाया गया है. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 755/17 भादवि की धारा 414, 379, 372, 373 व 21/22 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है. आरोपितों पर बच्चों को राह से भटकाकर चोरी कराने का आरोप लगाया गया है. आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










