दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाते दिखेंगे खेसारी लाल
देवघर: सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ इन दिनों हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी फिल्में भी बन रही है. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दहेज प्रथा के खिलाफ शराबबंदी की तर्ज पर अभियान चला रहे हैं. इन दिनों पर्दे की दुनिया में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने अगली फिल्म राजा जानी में दहेज प्रथा के खिलाफ […]
प्रीति किस प्रकार सौतेलापन से प्रताड़ित रहती है व दहेज प्रथा के खिलाफ खेसारी के साथ मिल कर लड़ती हैं, इस फिल्म में दर्शाया जायेगा. इस फिल्म में हास्य कलाकार आनंद मोहन खेसारी के मामा हैं. खेसारी ने कहा कि यह फिल्म भोजपुरी फिल्मों की कहानियों में अब तक की सबसे टॉप साबित होगी. समाज की कुरीतियों पर इस फिल्म के जरिये प्रहार किया गया है. उन्होंने कहा कि बाबा नगरी से मैंने अपने करियर की शुरुआत की है, जब भी बाबा नगरी की धरती पर आते हैं तो एक भक्त की तरह ही आते हैं. मेरी पहचान बाबा नगरी के कांवर गीत…पिया ड्राइवर हो…से हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










