किशन बथवाल को मंत्री ने किया सम्मानित
मधुपुर : सूर्य उपासना का महापर्व छठ पर प्रदेश के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार झील तालाब छठ घाट पहुंच कर शुभकामनाएं दी. छठ घाट की अद्भुत साज-सज्जा के लिए समाजसेवी किशन बथवाल को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. इसके अलावा झील तालाब छठ घाट पूजा समिति व मधुपुर मंच द्वारा भी श्री बथवाल को […]
मधुपुर : सूर्य उपासना का महापर्व छठ पर प्रदेश के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार झील तालाब छठ घाट पहुंच कर शुभकामनाएं दी. छठ घाट की अद्भुत साज-सज्जा के लिए समाजसेवी किशन बथवाल को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. इसके अलावा झील तालाब छठ घाट पूजा समिति व मधुपुर मंच द्वारा भी श्री बथवाल को मोमेंटो स्मारिका देकर सम्मानित किया.
मंत्री ने कहा कि श्री बथवाल द्वारा श्रद्वालुओं के लिए तालाब का जो सौंदर्यीकरण किया है. वह काफी सराहनीय है. कहा कि झील तालाब के मालिक तालाब में घाट निर्माण करने पर विचार व्यक्त करता है, तो घाट का निर्माण कराया जायेगा. इसके अलावा पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने भी छठ घाट पहुंच कर श्रद्धालुओं को शुभकामना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










