डीसी ने एसडीओ को दिया निर्देश, प्रशिक्षु आइएएस पहुंचे गांव मुखिया पर आरोप की जांच
देवघर: मोहनपुर प्रखंड स्थित नया चितकाठ पंचायत में पीएम आवास के लाभुक शंकर रमानी द्वारा मुखिया अनिल साह पर पैसे लेने व मारपीट के लगाये गये आरोपों की जांच शुरू हो गयी है. डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने एसडीओ से जांच रिपोर्ट मांगी है. बुधवार को एसडीओ के निर्देश पर प्रशिक्षु आइएएस कर्ण सत्यार्थी नया […]
श्री सत्यार्थी पहले जब शंकर रमानी के घर पहुंचे तो वह पदाधिकारी को देख कर घर से निकल गया. इस दौरान शंकर की बेटी मिनी देवी को बुला कर प्रशिक्षु आइएएस ने पूछताछ की. मिनी ने कहा कि उनके पिता ने मुखिया को पैसा नहीं दिया है. मिनी का बयान दर्ज करने के बाद श्री सत्यार्थी नया चितकाठ पंचायत भवन पहुंचे व मुखिया अनिल साह से कई बिंदुओं पर पूछताछ की.
मुखिया ने जांच अधिकारी को बताया कि मुखिया होने के नाते उन पर पीएम आवास का कार्य जल्द पूर्ण कराने का दबाव था, इसलिए पंचायत कार्यालय से पांच सितंबर को पत्रांक 206 में शंकर रमानी को मैंने नोटिस भेज कर काम चालू करने को कहा था, लेकिन शंकर ने राशि पहले ही गबन कर नींव तक नहीं खोदा. अब राजनीतिक साजिश के तहत पैसे लेने का झूठा आरोप लगा रहे हैं. मुखिया ने जांच अधिकारी को बताया कि शंकर ने पहले सार्वजनिक रूप से मुझे गाली दी, उसके बाद ही मारपीट की घटना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










