क्राइम: जांच टीम से शिकायत पड़ी महंगी, बीडीओ के सामने, मुखिया ने लाभुक को पीटा
देवघर: मोहनपुर प्रखंड स्थित नया चितकाठ पंचायत के शंकर रमानी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली की शिकायत करना महंगा पड़ गया. शंकर को बीडीओ अशोक कुमार के समक्ष ही मुखिया अनिल साह ने पीट दिया. यह घटना 16 िसतंबर की है. घटना का वीिडयो वायरल होने के बाद यह मामला प्रकाश में आया. […]
रुद्रपुर गांव के शंकर रमानी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 24 हजार रुपये मिले थे. शंकर उक्त राशि से ईंट व बालू स्थल पर गिराया, लेकिन आवास निर्माण का कार्य चालू नहीं किया गया. इस पर बीडीओ ने पहले दो बाद नोटिस दी व जांच में गांव पहुंच गये. जांच के दौरान जब बीडीओ ने शंकर रमानी से पूछा कि आवास का कार्य चालू क्यों नहीं किया गया, तो शंकर ने मुखिया अनिल साह पर योजना की राशि से 10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी कम राशि में काम कैसे चालू किया जायेगा. यह सुनते ही मुखिया ने शंकर को बीडीओ के समक्ष ही बुरी तरह पीट दिया. इस दौरान बीडीओ के हस्तक्षेप से तो शंकर को बचा लिया गया, लेकिन मुखिया के तेवर से डर कर वे रोने लगे. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










