परेशानी: दुमका-रांची एक्सप्रेस के यात्री हुए हैरान, एसी-थ्री की जगह लगा दी एसी-टू बोगी, हुआ हंगामा
जसीडीह: शनिवार की रात करीब 8:30 बजे जैसे ही दुमका-रांची एक्सप्रेस ट्रेन जसीडीह स्टेशन पर रुकी, यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. लोग ट्रेन में एसी-थ्री बोगी खोजने के लिए आगे से पीछे तक दौड़ते रहे. जब बोगी नहीं मिली, तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया. दरअसल रेलवे ने दुमका-रांची एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-थ्री बोगी की […]
इस बोगी में एसी-थ्री कम सीट थी, इस कारण 18 यात्रियों को सीट नहीं मिली, कई यात्रियों को सीट नहीं मिली तो यात्री हंगामा मचाने लगे. यात्री प्रभात कुमार, दीपक कुमार, संतोष कुमार, प्रियंका कुमारी, अमित कुमार, नितेश कुमार, अभिषेक कुमार समेत अन्य ने बताया कि उन लोगों ने ट्रेन की एसी थ्री बोगी में अपना आरक्षण कराया था. वह बोगी ट्रेन में थी ही नहीं. उसकी जगह रेल प्रबंधन की ओर से ट्रेन में एसी-टू बोगी रखी गयी थी. एसी-थ्री बोगी से एसी-टू बोगी में कम सीट होती है. इससे कई यात्रियों को सीट नहीं मिल पायी. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हंगामा के दौरान ट्रेन रात 08:30 से 09:39 बजे तक जसीडीह में खड़ी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










