खतरा: तेज बुखार को लेकर हुए थे भर्ती, डेंगू के 5 नये मरीज

Updated:
विज्ञापन

देवघर: देवघर में फिर डेंगू के चार मरीज मिले हैं. सभी का कुंडा मेधा सेवा सदन में इलाज चल रहा है. सेवा सदन के डॉ संजय कुमार ने बताया कि रविवार को तेज बुखार की हालत में रतिनाथ बसु पथ देवघर निवासी भाई-बहन राहुल कुमार व अंजना प्रिया, कुंडा थाना क्षेत्र के खिजुरिया चांदडीह निवासी […]

विज्ञापन
देवघर: देवघर में फिर डेंगू के चार मरीज मिले हैं. सभी का कुंडा मेधा सेवा सदन में इलाज चल रहा है. सेवा सदन के डॉ संजय कुमार ने बताया कि रविवार को तेज बुखार की हालत में रतिनाथ बसु पथ देवघर निवासी भाई-बहन राहुल कुमार व अंजना प्रिया, कुंडा थाना क्षेत्र के खिजुरिया चांदडीह निवासी प्रीतम कुमार दास व सीमावर्ती बांका जिले के घोड़सार निवासी मुन्ना कुमार को भरती कराया गया था. ब्लड जांच में इन चारों मरीजों को डेंगू पॉजिटिव पाया गया.

वहीं सोमवार शाम में पांडेय दुकान के समीप भितिया निवासी विनय कुमार पांडेय को तेज बुखार की हालत में भरती कराया गया. ब्लड जांच में विनय का भी डेंगू पॉजिटिव है. मरीजों के बारे में डॉ संजय ने कहा कि सभी माइग्रेट केस हैं.

राहुल व अंजना कोलकाता में रहते हैं. वहीं से इन लोगों को बुखार था. विनय के बारे में भी परिजनों ने बताया कि वह भी बुखार की हालत में कोलकाता से आया था. वहीं प्रीतम भी देवघर से कहीं बाहर ही रहता था. वहीं उसे बुखार हुआ तो घर आ गया. फिलहाल मरीजों का प्लेटलेट्स एक लाख के आसपास है. अगर इनलोगों का प्लेटलेट्स गिरना नहीं रुका, तो बाहर रेफर किया जायेगा. हालांकि समाचार लिखे जाने तक सभी मरीजों की स्थिति डॉक्टर ने खतरे से बाहर बतायी है. डेंगू मरीजों के बारे में स्वाथ्य विभाग को अब तक कोई जानकारी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola