जिप की बैठक: प्रमुखों ने किया बैठक का बहिष्कार, केवल जिप सदस्य देंगे लाइट की सूची, 3.72 करोड़ की योजना पर बनी सहमति
देवघर: जिला परिषद की बैठक में 3.72 करोड़ की योजना पर सहमति बनायी गयी. गाइड लाइन के अनुसार इस राशि से जिला परिषद सदस्य एलइडी स्ट्रीट लाइट व पेयजलापूर्ति योजना की सूची देंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि योजनाओं की सूची 25 सितंबर की विशेष बैठक में सभी 25 सदस्यों दे देंगे, जिसे विधिवत […]
प्रत्येक जिप सदस्य करीब 15 लाख रुपये तक की लाइट की सूची व स्थल पंचायतवार तैयार कर देंगे, ताकि दीवाली से पहले लाइट लगा दिया जा सके. सोमवार को जिले के 10 प्रखंडों के प्रमुख बैठक का बहिष्कार करते हुए बैठक में शामिल नहीं हुए, सभी प्रमुखों ने पारित योजना को पंचायतीराज की एक इकाई की अवहेलना बताया है.
बैठक में कई विभाग के पदाधिकारी के स्थान पर उनके अधीनस्थ पदाधिकारी आये थे, इस पर संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछते हुए उन्हें अगली बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने का निर्देश दिया गया. इस दौरान डीडीसी जन्मेजय ठाकुर ने निर्देश दिया कि कोई भी विभाग के पदाधिकारी किसी शिकायत पर जांच करने स्थल पर जाते हैं तो इसकी सूचना संबंधित जिप सदस्यों को अवश्य देंगे. बैठक में जिप सदस्य इमरान अंसारी ने कहा कि मधुपुर अनुमंडल अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर को देवघर अनुमंडल क्षेत्र में शहर से नजदीक पदस्थापित कर दिया गया है, उनकी प्रतिनियुक्ति रद्द कर पुन: वापस भेजा जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










