चूड़ी दुकानदार से फिर मांगी रंगदारी दुकान में तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज
देवघर : सावन व भादो मेला बीत गया, बावजूद अब भी मेला क्षेत्र के दुकानों से रंगदारी मांगने का मामला नहीं थम रहा है. शिवगंगा के निकट महादेव चूड़ी स्टोर से 20 हजार रुपये रंगदारी मांगी गयी थी. रंगदारी नहीं देने पर 14 अगस्त को सहयोगियों के साथ उसकी दुकान पर पेले बाबा ने पहुंच […]
देवघर : सावन व भादो मेला बीत गया, बावजूद अब भी मेला क्षेत्र के दुकानों से रंगदारी मांगने का मामला नहीं थम रहा है. शिवगंगा के निकट महादेव चूड़ी स्टोर से 20 हजार रुपये रंगदारी मांगी गयी थी. रंगदारी नहीं देने पर 14 अगस्त को सहयोगियों के साथ उसकी दुकान पर पेले बाबा ने पहुंच कर दुकानदार समेत स्टाफ के साथ मारपीट की थी.
पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था, जिसे दुकानदार द्वारा संभालकर रखा गया है. रंगदारी नहीं देने पर इधर 12 सितंबर को पुन: सहयोगियों के साथ पेले बाबा पहुंचा और दुकान में तोड़-फोड़ की. घटना में करीब 50-55 हजार रुपये की क्षति पहुंची है. जाते-जाते वे लोग जान मारने की धमकी दे गये. इस संबंध में राममंदिर रोड झौसागढ़ी निवासी निर्मला देवी ने नगर थाना कांड संख्या 575/17 भादवि की धारा 387, 341, 323, 427, 34 के तहत मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










