गवाही नहीं देने पर कोर्ट सख्त, एसपी को आदेश तीन पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में लायें

Updated:
विज्ञापन

देवघर: हत्या के दो मामलों के तीन अनुसंधानकर्ताओं (आइओ) महेंद्र नाथ उपाध्याय, राजकुमार पासवान व शिवपूजन बहेलिया के विरुद्ध सेशन जज चार लोलार्क दुबे की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. साथ ही इन तीनों पुलिस पदाधिकारियों के वेतन व पेंशन पर रोक लगा दी है. न्यायालय द्वारा बार-बार गवाही देने के […]

विज्ञापन
देवघर: हत्या के दो मामलों के तीन अनुसंधानकर्ताओं (आइओ) महेंद्र नाथ उपाध्याय, राजकुमार पासवान व शिवपूजन बहेलिया के विरुद्ध सेशन जज चार लोलार्क दुबे की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. साथ ही इन तीनों पुलिस पदाधिकारियों के वेतन व पेंशन पर रोक लगा दी है. न्यायालय द्वारा बार-बार गवाही देने के लिए नोटिस भेजने के बाद भी गवाह देने नहीं आये, जिसके चलते आरोपित लंबे समय से जेल में बंद है व मामला भी लंबित चल रहा है.

ये तीनों आइओ अलग-अलग दो मुकदमों के अनुसंधानक हैं जो तत्कालीन थाना प्रभारी मारगोमुंडा व चितरा में पदस्थापित थे. देवघर एसपी को न्यायालय ने साफ तौर पर आदेश दिया है कि अगली तिथि को निश्चित रूप से गिरफ्तार कर तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत करायें. इस आदेश को सख्ती से लागू करने के लिए पत्र भी जारी कर दिया है.

दोनों मामले का चल रहा है ट्रायल : ये दोनों मुकदमे हत्या से संबंधित है. सेशन ट्रायल नंबर 310/2014 राज्य बनाम ओबीलाल मरांडी का मामला आइओ की गवाही के लिए लंबित चला आ रहा है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आराेपित अपनी मां से बाइक की चाबी मांगने गया तो मां ने देने से इनकार कर दी. आरोप है कि आक्रोश में आकर बेटे ने अपनी मां पानमुनी हेंब्रम की हत्या कर दी है. घटना के संबंध में मारगोमुंडा थाना में कांड संख्या 12/2014 दर्ज कर इसे गिरफ्तार किया गया और उसी समय से आराेपित जेल में है.

इस मामले में आठ लोगों की गवाही हो चुकी है. इस मामले के दो आइओ महेंद्रनाथ उपाध्याय व राजकुमार पासवान है. दोनों को एक नवंबर तक कोर्ट में हाजिर करने का आदेश जारी किया गया है. यह मुकदमा लोबेश्वर मरांडी के बयान पर दर्ज हुआ है. दूसरा मामला सेशन ट्रायल नंबर 56/2015 राज्य बनाम राजू मलिक का है. इसमें भी 14 लोगों ने घटना के समर्थन में गवाही दे चुके हैं. आइओ शिवपुजन बहेलिया की गवाही बाकी है. यह मुकदमा मेनोका देवी ने चितरा सारठ में दर्ज कराया है.

जिसमें खुलासा की है कि पुतुल माल व बुनी देवी की हत्या कुदाल से काट कर आरोपित ने कर दी थी. आरोप है कि दारु पीने के लिए आरोपित ने अपनी पत्नी से पैसा मांगा जिसे इनकार करने पर कुदाल से पत्नी, एक पुत्री व गर्भस्थ शिशु को काट डाला था. इस केस की सुनवाई के लिए 31 अक्तूबर का समय निर्धारित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola