कार्यक्रम: विभाग ने हाइस्कूलों में रेमेडियल कक्षा चलाने के दिये निर्देश, कमजोर बच्चों के लिए अब विशेष कक्षाएं
देवघर : जिले के सभी सरकारी हाइस्कूलों में शैक्षणिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए रेमिडियल क्लास (सुधारात्मक कक्षा) की शुरुआत की जायेगी. इसके तहत कक्षा आठवीं व नौवीं की वार्षिक परीक्षाफल के आधार पर नौवीं व 10वीं के सभी छात्र-छात्राओं का शैक्षिक मूल्यांकन किया जायेगा. वैसे छात्र-छात्राओं को चिह्नित किया जायेगा, जो कक्षा आठवीं […]
साथ ही कक्षा नौवीं व 10वीं में मासिक टेस्ट के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं का अलग से एक प्रगति चार्ट तैयार किया जायेगा. इस आधार पर उन्हें रेमिडियल क्लासेस का लाभ दिया जायेगा. विभागीय निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को पत्र के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिया गया है.
इसके लिए प्रगति चार्ट बनाया जायेगा, ताकि छात्र-छात्राओं का शैक्षिक मूल्यांकन किया जा सके. मासिक टेस्ट 15 सितंबर से दिसंबर 2017 तक लगातार प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में होगा. निर्धारित अवधि में कम से कम छह परीक्षा अथवा मूल्यांकन कार्य किया जायेगा. तीन माह के बाद जनवरी के द्वितीय सप्ताह में त्रैमासिक मूल्यांकन कराया जायेगा. माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नवम से दशम के चिह्नित छात्र-छात्राओं के लिए रेमिडियल क्लासेस 15 सितंबर से शुरू किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










