पुरानी धर्मशाला में 90 वर्षो से हो रही दुर्गा पूजा
मधुपुर. गांधी चौक स्थित पुरानी धर्मशाला में दुर्गा पूजा पिछले 90 वर्षो से होती आ रही है. यहां प्रत्येक वर्ष वैष्णवी रीति-रिवाज से पूजा होती है. विक्रम संवत 1358 को देव नारायण कुंडु ने पूजा प्रारंभ की थी. तब से लगातार पूजा हो रही है. देव नारायण कुंडु के बाद पूजा भोला डालमिया करते रहे. […]
देव नारायण कुंडु के बाद पूजा भोला डालमिया करते रहे. उनके निधन के बाद परमेश्वर लाल गुटगुटिया ने पूजा की जिम्मेदारी संभाली है. उनकी देख रेख में पूजा को भव्य तरीके से किया जाता है. नवरात्र आरंभ होते ही कलश स्थापना कर पूजा प्रारंभ की जाती है.
इसके बाद वैष्णवी विधि से प्रत्येक दिन मां की पूजा-अर्चना की जाती है. पूजा कमेटी के अध्यक्ष परमेश्वर लाल गुटगुटिया ने बताया कि यहां प्रारंभ से ही मां दुर्गा की प्रतिमा को कंधे पर उठा कर विसर्जन किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि यहां जो भी मनोकामना मांगते हैं वो पूरी होती है. बताया कि इस वर्ष पूरे गांधी चौक को पश्चिम बंगाल की विद्युत सज्जा से सजाया जाना है. पूजा की तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है. मंदिर का रंग रोगन आदि कार्य किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










