हाल कस्तूरबा विद्यालय का: शिक्षकों की कमी से परेशान बच्चियों का अनशन, कहा मा साब को भेजो, वरना भूखे ही मर जायेंगे हम
जसीडीह: देवघर प्रखंड स्थित रोहिणी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया. छात्राओं की हड़ताल स्कूल में पानी, बेंच-डेस्क आदि की मांग के लिए नहीं बल्कि बाधित हो रही पढ़ाई को लेकर थी. छात्राओं ने विद्यालय में विषयवार शिक्षकों की मांग की. भूख हड़ताल करते हुए छात्राओं ने नारेबाजी भी […]
10वीं से 12वीं तक विषयवार शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई में दिक्कतें हो रही है. वार्डन समेत कई अधिकारियों को समस्या सुनाने के बाद भी केवल आश्वासन ही मिला. सब्र का बांध टूटते ही 10वीं की 47, 11वीं की 17 व 12वीं की 36 छात्राएं विद्यालय के मुख्य गेट पर बैठ गयी. जानकारी मिलते ही डीएसइ सीवी सिंह पहुंचे व समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अड़ी रहीं. छात्राओं का कहना था पहले कुछ दैनिक शिक्षक रखे गये थे, किसी कारणवश उन्हें हटा दिया गया. छात्राओं ने कहा कि कुछ विषय के शिक्षक सप्ताह में सिर्फ तीन ही आते हैं. जबकि छात्राओं को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति से कहा गया था.
लेकिन समिति की ओर पूरी व्यवस्था नहीं की जा सकी. डीएसइ ने छात्राओं को 30 अगस्त को प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय में शिक्षकों की समस्याओं का हल करने का भरोसा दिलाया. जिसके बाद छात्राओं ने भूख हडताल को खत्म तोड़ा. मौके पर बीपीओ रमेश झा, जसीडीह थाना से एएसआई संजय उरांव, वार्डन शोभा कुमारी सेमत विद्यालय के कई शिक्षक थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










