नहीं रहे योगगुरु शंकर चन्द्रवंशी, भद्रकाली महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित

Updated:
विज्ञापन

फोटो 4सीएच 3:शोक सभा मे शामिल प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

योगगुरु शंकर चन्द्रवंशी का भद्रकाली महाविद्यालय में निधन। शिक्षकों, छात्रों ने शोक व्यक्त किया। उनके योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन की प्रेरणा पर प्रकाश डाला गया।

विज्ञापन

चतरा. भद्रकाली महाविद्यालय में बुधवार को योगगुरु शंकर चन्द्रवंशी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दुलार ठाकुर ने की. इस दौरान शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

विज्ञापन

योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन की दी प्रेरणा

प्राचार्य डॉ. दुलार ठाकुर ने कहा कि शंकर चन्द्रवंशी का निधन समाज और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी. उनका योगदान और उनकी स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी.

मौके पर प्रो. जानकी प्रसाद दांगी, प्रो. संकेंद्र मिस्त्री, ललित कुमार सिंह, संदीप कुमार, अखिलेश कुमार पांडेय सहित शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola