वन भूमि पर अफीम की खेती के लिए जोत-कोड़ का मिला प्रमाण, ड्रोन से निगरानी
अभियान में शामिल एसएसबी जवान व वन कर्मी | Prabhat Khabar Network
चतरा वन प्रक्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी अभियान चलाया गया, जिससे वन भूमि पर अफीम की खेती के लिए जोत-कोड़ का प्रमाण मिला. अवैध गतिविधियों पर वन विभाग की पैनी नजर है.
चतरा. दक्षिणी वन प्रमंडल की ओर से शनिवार को चतरा वन प्रक्षेत्र के भांग वन समेत विभिन्न दुर्गम और संवेदनशील वन क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी अभियान चलाया गया. इस दौरान जांच में अफीम की खेती के उद्देश्य से वन भूमि पर जोत-कोड़ किये जाने का प्रमाण मिला. वहीं, पिरी वन क्षेत्र के हुडमूड, बेस और तिलरा में वन विभाग व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सर्च और जागरूकता अभियान चलाया. हालांकि, इन क्षेत्रों में जांच के दौरान जोत-कोड़ या खेती का प्रमाण नहीं मिला.
चतरा वन प्रक्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों में ड्रोन की मदद से संवेदनशील स्थलों की जांच की गयी. विशेष रूप से अफीम की अवैध खेती की आशंका वाले क्षेत्रों की निगरानी की गयी. अभियान में सदर प्रभारी वनपाल कमल किशोर, प्रभारी वनरक्षी राकेश कुमार, खुर्शीद आलम, जीआइएस सेल के सुजोय घोष और पशुरक्षक शामिल थे.
अवैध गतिविधियों पर रहेगी नजर : डीएफओ
डीएफओ अहमद बेलाल अनवर ने कहा कि वन क्षेत्रों को अवैध खेती और अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए विभाग सतर्क है. संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है. दुर्गम क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की पहचान के लिए ड्रोन कैमरे और भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआइएस) जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है. उन्होंने आम लोगों से अवैध खेती या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना वन विभाग को देने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की.
ये भी पढ़ें... सिमरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए