सिमरिया में जेटेट परीक्षा की तैयारी पूरी, तीनों केंद्रों पर सीसीटीवी और सुरक्षा के इंतजाम
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
सिमरिया में 2587 विद्यार्थी जेटेट परीक्षा देंगे. तीन परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और सीसीटीवी की व्यवस्था के साथ परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
सिमरिया: प्रखंड मुख्यालय में रविवार को होने वाली जेटेट परीक्षा को लेकर तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इनमें राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, सिमरिया इंटर कॉलेज, सिमरिया और सीएम एक्सीलेंस स्कूल, बानासाड़ी शामिल हैं. इन केंद्रों पर रविवार को जेटेट की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा में कुल 2587 विद्यार्थी शामिल होंगे.

पहली पाली में 1498 और दूसरी में 1089 विद्यार्थी होंगे शामिल
पहली पाली में कक्षा 6 से 8 के लिए 1498 और दूसरी पाली में कक्षा 1 से 5 के लिए 1089 विद्यार्थी परीक्षा देंगे. राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय में कुल 1152 विद्यार्थी परीक्षा लिखेंगे. इनमें पहली पाली में 667 और दूसरी पाली में 485 विद्यार्थी शामिल होंगे. सिमरिया इंटर कॉलेज में कुल 822 विद्यार्थी परीक्षा देंगे. यहां पहली पाली में 476 और दूसरी पाली में 346 विद्यार्थी शामिल होंगे. वहीं, सीएम एक्सीलेंस स्कूल, बानासाड़ी में कुल 613 विद्यार्थी परीक्षा लिखेंगे. इनमें पहली पाली में 355 और दूसरी पाली में 258 विद्यार्थी शामिल होंगे.

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
परीक्षा को लेकर तीनों केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी कमरों में लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. साथ ही विधि-व्यवस्था दुरुस्त की गयी है और सुरक्षा की व्यवस्था भी की गयी है. शनिवार को झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी सिमरिया पहुंचे और अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया.
वहीं, बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, डीएसई और एसी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान तैयारियों और व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों और वीक्षकों के साथ बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए