हाथियों ने कोलसारा व मैताली बिरहोर टोला में फसलें रौंदी

Updated:
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने पगार पंचायत अंतर्गत सडमा गांव के कोलसारा व सोहर कला मैताली बिरहोर टोला में शुक्रवार की रात जमकर उत्पात मचाया.

विज्ञापन

सिमरिया. हाथियों के झुंड ने पगार पंचायत अंतर्गत सडमा गांव के कोलसारा व सोहर कला मैताली बिरहोर टोला में शुक्रवार की रात जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने सडमा के कोलसारा में रामदेव साव के खेत में लगी प्याज व मटर, झबर साव की मटर व प्याज तथा दुवारी साव व भुनेश्वर साव की गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया. साथ ही चहारदीवारी को गिरा दिया. हाथी माहो भुइयां का तीन क्विंटल धान भी खा गये. वहीं सोहर कला के बिरहोर टोला में सुकनी बिरहोरिन, सबिता बिरहोरिन, पिंकी बिरहोरिन व मुनिया कुमारी (पिता ब्रह्मदेव बिरहोर) के खेत में लगी आलू व टमाटर की रौंद दिया. किसानों ने बताया कि पटाखे व ढोल नगाड़े की मदद से हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ा. हाथियों के आने से गांव में भय का माहौल है. किसान रामदेव ने बताया कि पिछले साल हाथियों द्वारा फसल पहुंचाये गये नुकसान का मुआवजा अभी तक मिला नहीं है. मुखिया नितेश कुमार सिंह ने विभाग से किसानों को मुआवजा देने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola